फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजू के तिलकोत्सव में रहेगी कही सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 20 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पौत्र और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव तेजू का तिलक 21 फरवरी को सैफई में धूमधाम से चढ़ेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत अन्य वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी।
विज्ञापन


करीब चार हजार पुलिसकर्मी सैफई के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसमें वीवीआईपी मेहमानों की अपनी सुरक्षा व्यवस्था अलग से होगी। प्रदेश भर के अफसरों ने अपनी ताकत झोंक दी है। स्थानीय प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरा जोर लगाए है।

तेजू के तिलक कार्यक्रम को लेकर जहां सैफई परिवार तैयारी कर रहा है तो शासन-प्रशासन वीवीआईपी के सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर कमर कसे है। कार्यक्रम में लड़की पक्ष से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालूप्रसाद यादव सपरिवार व रिश्तेदारों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के बड़े नेता, बॉलीवुड कलाकार और कारपोरेट जगत की हस्तियां भी आएंगी। इनकी सुरक्षा के लिए यूपी के करीब चार हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। एएसपी सर्वानंद यादव ने बताया कि देशभर की नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं।

ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर कोई कोताही बरती नहीं जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था सैफई के चारों ओर रहेगी। इटावा से आने वाले वाहन चंदगीराम स्टेडियम में खड़े होंगे। जसवंतनगर की ओर से आने वाले वाहन सड़क किनारे खाली जमीन पर खड़े होंगे। मैनपुरी से आने वाले वाहनों को कोल्ड स्टोर के पास खाली जगह में खड़ा कराया जाएगा। कन्नौज की ओर से आने वाले वाहन सैफई के बाहर खाली जमीन पर खड़े होंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें