शहर में 40 पोलों पर बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंक गए। जिससे शहर में अंधेरा छा गया। विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दूसरे दिन शाम तक फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। मंगलवार देर शाम तक आधे शहर की बिजली गुल रही।
सोमवार शाम बारिश के साथ आसमान में गरजती बिजली ने जमकर कहर बरपाया। कुनेरा पावर हाउस के निकट 20 पोलों पर बिजली गिरी, जिससे इन पर लगे इंसुलेटर फुंक गए। वहीं मानिकपुर मोहन क्षेत्र में भी डेढ़ दर्जन पोलों पर बिजली का कहर टूटा। कई अन्य जगह पर भी बिजली गिरने से लाइन में फाल्ट हो गए। जिसके चलते पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। विभागीय जेई और कर्मचारी मंगलवार शाम तक फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। जिसके बाद भी शहर के कुछ क्षेत्रों की ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। शहर के मोहल्ला अशोक नगर, भरथना चौराहा, फ्रेंड्स कालोनी, रामनगर, गांधीनगर, विजयनगर क्षेत्र में बिजली गुल है।