फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विजिलेंस टीम से मारपीट में तीन को तीन साल की सजा

Fri, 05 Jan 2024 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम पारुल श्रीवास्तव ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के साथ मारपीट कर रुपये छीनने के छह साल पुराने मामले में तीन आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने उन पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के प्रभारी ब्रजेश कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग के लिए निकले थे। 13 अक्तूबर 2017 को वह पुरविया टोला पहुंचे। बताया गया कि देव कुमार चोरी से कारखाना चलाता है। उन्होंने छापा मारा तो केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
देव कुमार ने शोर मचाकर अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। परिवार के लोगों के आ जाने पर उक्त लोगों ने टीम के साथ मारपीट कर सामान छीन लिया। तहरीर के आधार पर देव कुमार दिनेश कुमार व अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में पेश कर दिए।
विज्ञापन

सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की कोर्ट में हुई। विशेष लोक अभियोजक की ओर से पेश किए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने तीनों को दोषी पाया और उन्हें तीन-तीन साल की सजा व दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें