फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कृषि विभाग और एसडीएम की छापामारी में मिलीं अनियमितताएं

Wed, 03 Jan 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम चकरनगर की टीम ने साधन सहकारी समिति और खाद की निजी दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान निजी दुकानों में गड़बड़ी मिलने पर दो नमूने लिए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा व एसडीएम चकरनगर ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने बुधवार को चकरनगर कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण अधिकारी को साधन सहकारी समिति बंद मिली। दर्जनों किसान ठंड में बहार खड़े खाद के लिए इंतजार कर रहे थे।
अधिकारी ने किसानों से बातचीत कर एआरओ सहकारिता को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। आदर्श खाद बीज भंडार चकरनगर और श्री राम ट्रेडर्स हनुमंतपुर की दुकान से नमूना लिए गए। इसे जांच के लिए भेजा गया है। एग्री जक्शन अर्ध सरकारी दुकान हुमंतपुरा पर जांच के दौरान कोई माल नहीं मिला।
विज्ञापन

इस दौरान प्राइवेट दो बंद दुकानों पर कारण बताओ नोटिस जारी किए। एसडीएम चकरनगर ने खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी कि किसानों को अगर खाद मिलने में परेशानी हुई या खाद की कालाबाजारी की सूचना मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय किसानों को समुचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराना तहसील प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान साधन सहकारी समिति चकरनगर और दो प्राइवेट दुकान बंद मिली है। उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। साथ ही दो दुकानों से नमूने भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें