फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा परिक्षत्र के तीन टॉप बुनकरों को मिलेंगे पुरस्कार, मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग ने बुनकरों को पुरस्कृत करने की योजना शुरू की है। इटावा परिक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के आधार पर शीर्ष तीन बुनकरों को पुरस्कार दिए जाएंगे। बुनकर अपने उत्पाद के नमूनों के साथ 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन परिक्षेत्रीय कार्यालय में इटावा में जमा होंगे।
विज्ञापन

परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग सुनील कुमार यादव ने बताया कि इटावा परिक्षत्र में इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले आते हैं। परिक्षेत्र में तीन (प्रथम, द्वितीय और तृतीय ) बुनकरों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए बुनकर खुद या उनकी ओर से हथकरघा बुनकर सहकारी समिति आवेदन कर सकती है। आवेदन 19 सितंबर को शाम पांच बजे तक परिक्षेत्रीय कार्यालय इटावा में (निकट जिला सहकारी बैंक) में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन के साथ उत्पाद का नमूना (सैंपल) भी लगाना होगा। नमूने पूरा विवरण जैसे ताना बाना, रंग, डिजाइन और तकनीकी की जानकारी देना भी जरूरी होगा। सूटिंग शर्टिंग का नमूना 2-2 मीटर, साड़ी फुल साइज में लगानी होगी। सहायक आयुक्त ने बताया 19 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय में सहायक आयुक्त से संपर्क भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें