फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : शादी अनुदान के लिए दिव्यांगजन करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अनुदान के लिए दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ उन्हें दिव्यांगता, आयु और शादी होने के प्रमाणपत्र लगाने होंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार अनुदान से दिव्यांग दंपती अनुदान ले सकते हैं। वर के दिव्यांग होने पर 15000, वधू के दिव्यांग होने पर 20000 और दोनों के होने दिव्यांग होने पर 35,000 रुपये अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

योजना के तहत पात्रता रखने वाले दिव्यांग दंपती दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, शादी पंजीकरण प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र (जिसमें जन्म-तिथि का अंकन हों) सक्षम प्राधिकारी से जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक से संचालित संयुक्त खाता अधिवास का प्रमाणपत्र, पति एवं पत्नी का आय का प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिव्यांगजन बनवाएं यूनिक कार्ड
बस में नि:शुल्क यात्रा के लिए दिव्यांगों को विशिष्ट दिव्यांगता पत्र (यूडीआईडी) बनवाना आवश्यक है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड के लिए प्रमाणपत्र, फोटो और मोबाइल नंबर के साथ जनसुविधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करें। विकास भवन कक्ष संख्या 38 में भी सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11 बजे से आनलाइन आवेदन करा सकते हैं। दिव्यांगजन समस्या होने पर सीएमओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यूडीआईडी पेंशन के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें