फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः राजधानी से बाल-बाल बचे बाइक सवार तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रामनगर रेलवे फाटक पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी और राजधानी गुजर रही थी, इसी बीच एक बाइक सवार, महिला और लड़की जल्दी निकलने की होड़ में बीच में फंस गए। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। आरपीएफ मौके पर पहुंची तो बाइक सवार, महिला और लड़की गाड़ी छोड़कर जा चुके थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित रामनगर रेलवे फाटक पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा टला। आरपीएफ के अनुसार सुबह करीब सवा 6 बजे दिल्ली की ओर से मालगाड़ी तथा कानपुर की ओर से 2312 राजधानी एक्सप्रेस आने के चलते रेलवे फाटक बंद था। फाटक से डाउनलाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार जिसके साथ एक महिला और एक लड़की थी।
ट्रैक पर खड़े होकर मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार करने लगे। लगभग उसी समय अप लाइन पर दिल्ली की ओर जाने वाली 2312 राजधानी एक्सप्रेस के कुछ ही फासले से तेज गति से गुजरने की वजह से दोनों ट्रेनों के बीच फंसे ये लोग हड़बड़ा कर गिर गए। जानकारी मिलने पर आरपीएफ के एसआई और कांस्टेबल दया किशोर े पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक बाइक सवार गाड़ी को छोड़कर जा चुका था। आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ बाइक नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें