फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और संक्रमितों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में तीन और कोरोना संक्रमितों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 195 हो गई है। 403 नए संक्रमित मिले और 109 संक्रमित स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 10603 पहुंच गया है। इसमें 8310 स्वस्थ हुए हैं और 2098 का इलाज चल रहा है। अप्रैल 2021 में स्थिति ज्यादा भयावह रही। तीस दिनों में 4779 संक्रमित मिले। इसमें 88 लोगों की मौत हुई और 2663 संक्रमित स्वस्थ हुए। शुक्रवार को भी सबसे अधिक 39 संक्रमित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में मिले।
गर्ल्स हॉस्टल में छह, पैरा मेडिकल कॉलेज व सैफई में दो-दो संक्रमित मिले। इसके अलावा कुनैरा में 14, गीन्जा में 13, सिविल लाइन व कृष्णापुरम में दस-दस, ओम शांति कॉलोनी में नौ, पुरबिया टोला में आठ, रामनगर,अशोक नगर, प्रकाश नगर व गांधी नगर में छह-छह, यशोदा नगर, अजीत नगर में पांच-पांच, ,पीली कोठी, जवाहर रोड, शिवा कालोनी, सुल्तानपुर कला, शाहकमर, मोहब्बतपुर, विशुनपुर, लोकनाथपुर, ककराई, हरिशंकर पुरम, अहेरीपुर, मोतीझील में तीन-तीन तथा मड़ैया शिव नारायण, मोतीगंज, छिपैटी, चांदपुर, तुलसीपुर, विवेक विहार, खिड़कियां मोहल्ला, शिव नगर,परोली रमायन, इन्धुआ, बिरौली, वृंदावन अपार्टमेंट्स में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भले ही शुक्रवार को तीन मौतें होने का दावा कर रहा है। बात जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल की करें तो दोपहर तक यहां पांच लोगों की मृत्यु हुई। अस्पताल के बाहर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के अनुसार उन्होंने अस्पताल से बाहर पांच शव निकलते देखे।
2996 की जांच हुई
शुक्रवार को जिले में 645 की एंटीजन एवं 2351 की आरटीपीसीआर जांच समेत 2996 लोगों की कोरोना जांच हुई। कुल मिलाकर जिले में अब तक पांच लाख ग्यारह हजार चार सौ उनसठ लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें