फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीन माह पहले लूट में बाइकर्स गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 33::::पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन


- नेशनल हाईवे पर 22 नवंबर को गांव फुलरई के पास हुई थी वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। तीन माह पहले 22 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम फुलरई के पास कार सवार ग्रामीण से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाले बाइकर्स गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है, जबकि अभी दो लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि 22 नवंबर को ग्राम फुलरई निवासी गणेश दुबे पुत्र विष्णु कुमार दुबे अपनी कार इटावा से गांव लौट रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अपनी दुकान के सामने कार रोकी और बाहर उतरे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने ताबड़तोड़ मारपीट करते हुए सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया और उनके गले से करीब 18 ग्राम वजनी सोने की चेन लूट ली थी। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और बाइक नंबर प्लेट के आधार पर चार आरोपियों की पहचान की थी। इनमें से एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। रविवार को आरोपी सचिन उर्फ सैन उर्फ शेखर (20) निवासी टीला खुशालपुरा, भरथना को नगर में स्थित बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें