फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक टकराने के बाद मारपीट व पथराव में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया तिराहे के बाहर मंगलवार देर रात एक बाइक की चपेट में आए युवक को बचाने के प्रयास में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी राजू अपने परिवार के साथ शहर में ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार रात कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच उनका भाई चांद बाबू और मैनपुरी निवासी अजहर शादी स्थल के बाहर चाय पी रहे थे। तभी एक बाइक ने चांद बाबू को टक्कर मार दी थी। घायल चांद बाबू को संभालते समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जल्द ही विवाद का रूप ले लिया। शादी में मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला।
आरोप है कि बाइक सवार कुछ देर बाद अपने लगभग दस साथियों के साथ लौटा। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आसपास पड़ी ईंट-पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले से शादी समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पथराव और मारपीट में चांद बाबू, अजहर और साकिद निवासी गाड़ीपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। हालांकि, पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया और थाने भेज दिया था। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। सीओ सिटी अभय नारायण ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें