फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपडियां राख, दस लाख का नुकसानद्घद्घद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। क्षेत्र के ग्राम विरहीपुरा में शनिवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ियां राख हो गईं। इसमें लाखों का सामान और नकदी जल गई।
विज्ञापन

गांव निवासी जगदीश सिंह की पुत्री की शादी 28 नवंबर को है। चूल्हे पर दूध गरम करने के दौरान निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी। इससे आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस में रखी सुदेश व मूल चंद की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया।
लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग बुझाई लेकिन तब तक सब राख हो गया। आग लगने से झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल गया। जगदीश ने बताया कि उनकी पुत्री की 28 तारीख को शादी है। इसके लिए घर पर करीब दो लाख रुपये का सामान और जेवर रखे थे। सारा सामान और गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल चंद व सुदेश की गृहस्थी भी राख हो गई। प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि तीनों परिवारों का 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार में किसी के पास पहनने के लिए कपड़ा तक नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। आग की सूचना पर मानिकपुर चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें