फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के दो घरों में चोरों ने की आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। मेघूपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। एक संदूक पास के खेतों में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेघूपुर गांव में शुक्रवार रात पंछीलाल के घर में बगल की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। जीने का गेट खुला होने से चोर नीचे गए और कमरे में रखा संदूक उठ ले गए। पंछीलाल के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि वह रात में वह खेत पर फसलों की रखवाली करने गए थे। 28 नवंबर को भतीजे अंशु की शादी है। संदूक में साढ़े तीन लाख के जेवर और 50 हजार रुपये रखे थे। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
गांव के ही प्रदीप कुमार के घर से चोर नकदी और जेवर पार कर ले गए।
प्रदीप ने बताया कि वह परिजनों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। चोर अलमारी से 12 हजार रुपये, सोने की दो जंजीर, तीन जोड़ी झुमकियां, चांदी की करधनी और पायल सहित करीब चार लाख रुपये के जेवर पार कर ले गए। शनिवार सुबह मेन गेट खुला देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भरथना कोतवाल मंसूर अहमद ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। पंछीलाल के घर से चोरी हुआ संदूक पास में ही खेत में खुला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें