ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते सांसद दर्शन सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय समाज सेवा के तत्वावधान में ऊसराहार क्षेत्र के गांव बदकन शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम में कई गांवों के तीन सौ लोगों ने हाथ में गंगा जल लेकर हर प्रकार का नशा छोड़ने की शपथ ली। राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह यादव ने सभी को नशा त्यागने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह यादव ने कहा कि नशा परिवार को आर्थिक और सामाजिक विपन्नता की तरफ धकेल रहा है, जिसका दुष्प्रभाव पीढ़ियों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने उपस्थिति लोगों से नशा मुक्ति के लिए जन जागरण करने का आह्वान किया। ‘यमुना बचाओ’ अभियान के लिए संघर्ष कर रहे वृदांवन के संत जय किशन दास ने कहा कि यमुना के दूषित होने से उसके किनारे रहने वाले लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैैं। छोटे-छोटे बच्चों को हृदय गुर्दा के गंभीर रोग हो रहे है। इस मौके पर बदकन शाहपुर, भगवान, पुरैला, भरतपुर खुर्द, नगला लक्षी, ऊसराहार, टिपटिया, पाल अड्डा, नगला लालमन, बहादुरपुर, मोहरी, नगला झावर, कुडरी के तीन सौ लोगों ने हर प्रकार का नशा छोड़ने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान उमेश यादव, राजीव गुप्ता, संग्राम सिंह चौहान, विजय यादव, देवस्पति, नवाब सिंह शाक्य, संजू बाबू, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में यज्ञाचार्य तिलक सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।