फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सहकारी समिति से डीएपी की बोरी चुराने में तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहकारी समिति के माल गोदाम से डीएपी की बोरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बढ़पुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 11 डीएपी बोरी, 29 डीएपी की खाली बोरी, 80 हजार छह सौ 80 रुपये व एक पिकअप बरामद की।
विज्ञापन

बढ़पुरा विकास खंड की साधन सहकारी समिति के सचिव नरेंद्र सिंह 27 नवंबर को सूचना दी कि चोर गोदाम के शटर का ताला तोड़कर डीएपी व यूरिया की 106 बोरी चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लगातार चोरों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात चंबल पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप पकड़ ली। जिसमें 11 डीएपी की बोरी, 29 डीएपी की खाली बोरी मिली।
पिकअप में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अंकुर निवासी कामेत गांव थाना बढ़पुरा, विकास निवासी उदी थाना बढपुरा व आलोक निवासी सकराया गांव थाना फूप भिंड एमपी बताया। कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि इनके अन्य साथी मोनू उर्फ राघवेंद्र ने मिलकर सहकारी समिति चोरी की थी। जिनमें से 66 बोरी दुकानदार आलोक निवासी ग्राम सकराया थाना फूंप भिण्ड एमपी को बेच दी थी। बची हुई बोरियां भी एमपी बेचने जा रहे थे। आरोपियों की निशांदेही के आधार पर दुकानदार आलोक को गिरफ्तार किया गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर मोनू उर्फ राघवेंद्र भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें