इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को डीबीए सभागार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें वकीलों ने अपनी सेहत की जांच कराकर दवाएं लीं।
डीबीए अध्यक्ष बृजेश दुबे व महामंत्री राजेश यादव के प्रयास से अधिवक्ताओं के लिए डीबीए हॉल में गुरुवार को 10 बजे से 2 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शुभारंभ जिला जज चवन प्रकाश ने फीता काट कर किया। शिविर में प्रतिष्ठत डाक्टरों की ओर से सभी अधिवक्ताओं की पूरी जांच और उनका इलाज किया गया।
अधिवक्ता साथियों ने अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आयोजन को सफल बनाया। बताया गया है कि पांच सौ से अधिक अधिवक्ता और 400 से अधिक वादकारियों ने अपना स्वास्थ परीक्षण और इलाज कराया। अरविंद प्रताप, गुरुप्रसाद द्विवेदी, सत्येंद्र पाल सिंह, मेराज अली खान, भुवनेश यादव, विवेक द्विवेदी, प्रदीप कुशवाह, अभय प्रताप, रीना यादव, वीर प्रकाश, राजीव चौधरी, प्रभाकर त्रिपाठी मौजूद रहे।