फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक पर फायरिंग में तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन पूर्व चौगुर्जी स्थित पालीवाल क्लीनिक के सामने कोचिंग संचालक पर किए गए फायर के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोचिंग में पढ़ाते वक्त छात्राओं के समक्ष ही उनको डांटा गया था। इसी से क्षुब्ध होकर फायर किया। पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


बलराम सिंह चौराहा निवासी कोचिंग संचालक गौरव चौधरी को तीन दिन पूर्व फोन से बुलाकर चौगुर्जी स्थित पालीवाल क्लीनिक के सामने कुछ युवकों ने फायर कर दिया था। इसमें वह बाल बाल बच गया था। इस संबंध में गौरव शर्मा ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर फायर करने वाले कपिल चौहान निवासी विजय नगर, शिवम निवासी शांती कालोनी तथा सचिन यादव निवासी कचहरी कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है।

शहर कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जिस नंबर से कोचिंग संचालक को बुलाया था। उसको सर्विलांस पर लगाया गया था। सर्विलांस के  जरिये मिली जानकारी के आधार पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया। फायर करने में प्रयुक्त की गई रिवाल्वर को भी पुलिस बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पहले कभी गौरव के यहां ये तीनों युवक कोचिंग में पढ़ने जाते थे। कोचिंग में पढ़ते वक्त गौरव ने इनको छात्राओं के सामने डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर इन युवकों ने फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें