नगर की तिलक रोड स्थित रेलवे फाटक किसी वाहन की टक्कर
से क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक के न खुलने से सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया और
दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
सूचना पर पहुंची रेलवे की टेक्निकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को ठीक किया। इसके बाद सड़क यातायात सामान्य हो सका।
रविवार
की दोपहर करीब 3:30 बजे फाटक बंद करने के दौरान बकेवर की ओर से आ रहे एक
ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे फाटक टूट गया और फंसकर खुल न सका।
केबिन
मैन की सूचना पर विभागीय टेक्नीशियन ने आकर लगभग एक घंटे के बाद फाटक को
सही किया। फाटक के बंद होने से तिलक रोड पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
जब फाटक ठीक होकर खुला तब जाकर जाम में फंसे वाहन आगे की ओर बढ़ सके। इस
बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।