फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा भवन निर्माण करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Thu, 31 Jan 2019 11:47 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पंचायत लखना की मासिक बोर्ड की बैठक में पुराने टैक्सों की वसूली के लिए 10 प्रतिशत की छूट के साथ विशेष कैंप व अब बिना नक्शा भवन निर्माण करने वालों पर जुर्माना लगेगा के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया।   
विज्ञापन


नगरपंचायत पंचायत की मासिक बोर्ड की बैठक चेयरमैन डॉ समीर प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। 31 मार्च 2018 तक के बकाया टैक्सों की वसूली के लिए बोर्ड में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें बकायेदारों को पुराना टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए विशेष कैम्प लगाया जाएगा। इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर निर्धारण की कार्यवाही के लिए व्यक्ति की हैसियत को देखते हुए कर लगाया जाए।

इसमें असहाय व्यक्तियों को छूट दी जाए। मुहाल दीक्षितान निवासी राजकुमार सिंह चौहान के नामांतरण कार्यवाही की सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान की गयी। इसके अलावा मुहाल ठाकुरान में राधाशुक्ला के मकान से नौवार गृह तक सडक व नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव पर  सर्वसम्मति से स्वीकृत दी गयी।  वहीं इसके अलावा बोर्ड में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो अब भवन निर्माण बिना भवन मानचित्र बनवाये नहीं बनवा सकेंगे। इसका  उल्लंघन करने पर नगरपंचायत द्वारा 1 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं सर्वसम्मति से बोर्ड बैठक में  मुहाल कालिका देबी में गुलजारी लाल की सम्पत्ति का उनके तीनों पुत्रों के नाम सम्पत्ति हस्तांतरण करने का प्रस्ताव लिया गया।  वहीं बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल, सभासद शिवकुमार चौहान, सुनील चक, दिनेश यादव इन्टू, संतोष पोरवाल, आफताब अहमद, सूरज बाथम, मंजू देवी, रेखा देवी, रजनी त्रिपाठी,नीता दुबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें