फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ब्लॉक बसरेहर की 67 ग्राम पंचायतों में पांच लाख व 7.5 लाख से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाए। इन कार्यों को हरहाल में मार्च में पूर्ण कर लिया जाए। इनके निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बात सीडीओ अजय कुमार गौतम ने ब्लॉक बसरेहर का निरीक्षण करते हुए कही।
विज्ञापन


मंगलवार को सीडीओ निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में स्थापित झंडा स्तंभ पर तिरंगा ध्वज फहराता हुआ पाया गया। इस दौरान उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा में और अधिक सुव्यवस्थित संधारण एवं स्पष्ट प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
ग्राम पंचायत दुगावली में स्कूल कक्ष मरम्मत एवं लाइब्रेरी के अधूरे निर्माण को जल्दी पूरा करने को कहा। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में वृद्धा पेंशन के छूटे लाभार्थियों योजना का लाभ देने का कहा। सामूहिक विवाह योजना के 55 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इस मौके पर बीडीओ रमेश चंद्र समेत एडीओ पंचायत व सचिव व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें