फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किसान के घर से चार लाख के जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। किसान के घर में घुसे बदमाश चार लाख के जेवर ले गए। बदमाशों ने छत पर लगे जाल का ताला तोड़ दिया और फिर साड़ी बांधकर घर में दाखिल हुए। पुलिस ने जांच की और घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी मकान मालिक सुनील यादव ने बताया गुरुवार को वह पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर कानपुर गए थे। पड़ोस में मकान बनवा रहे चचेरे भाई गुड्डू ने फोन से शुक्रवार सुबह छत का जाल खुला होने की सूचना दी। शुक्रवार दोपहर घर पहुंचे तो देखा कि जाल का ताला टूटा था और उससे बंधी साड़ी नीचे लटक रही है। कमरों का सामान भी बिखरा मिला। लोहे की अलमारी खुली थी। बताया कि घटना गुरुवार रात की प्रतीत हो रही है। चोरों ने घर के दोनों कमरों को खंगाला। एक कमरे में टंगी पैंट की जेब से चाबियां निकालकर अलमारी खोटी और उसमें रखे करीब चार लाख रुपये के जेवर व कुछ नकदी ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें