फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की टक्कर से दादी-पौत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऑटो से उतरकर हाईवे पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और गोद में छह माह के पौत्र की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। महिला शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

शेरपुर कोठी निवासी अनामिका पत्नी संजय के रिश्तेदार गोपियापुर बिजौली निवासी प्रदीप कुमार की बेटी सोनी का शुक्रवार को तेल कार्यक्रम था। अनामिका अपने छह माह के पुत्र अंश, सास मीरा देवी व चचेरी सास महिमा देवी (45) पत्नी किरन दोहरे व अन्य लोगों के साथ गोपियापुर बिजौली जाने के लिए निकली थीं। धौरखा गांव के पास करीब एक बजे ऑटो से उतरकर सभी हाईवे पार कर रहे थे, तभी औरैया की तरफ से आ रही बाइक ने महिमा देवी को टक्कर मार दी।
महिमा अनामिका के पुत्र अंश को गोद में लिए थीं। हादसे में अंश छिटक कर दूर जा गिरा। हादसे में महिला, अंश और बाइक सवार युवक तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. श्याम मोहन ने महिमा देवी व अंश को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाइक सवार मौका देखकर जिला अस्पताल से निकल गया। पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें