फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में मंदिर से घंटा और दानपात्र चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। पुल वाले बाबा के मंदिर की दीवार में शनिवार रात सेंध लगाकर चोर पीतल का घंटा, दान पात्र और पुजारी के कमरे से नकदी और जेवर उठा ले गए। सूचना पर सुबह सीओ ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई है। मंदिर में चोरी से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र में सेंगर नदी पुल वाले बाबा के मंदिर के पीछे की दीवार में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर मंदिर से करीब 70 किलो वजनी पीतल का घंटा और दानपात्र चोरी कर ले गए। परिसर में बने कमरे में पुजारी अनिल कुमार पुत्र अहिवरन भी रहते हैं। शनिवार रात पुजारी परिवारी के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह मंदिर के कपाट खोलने पर घंटा और दान पात्र न मिलने पर दंग रह गए। जानकारी पर गांव के लोग पहुंच गए। पुजारी ने बताया कि कमरे में रखे बक्शे से चोर दस हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात भी ले गए हैं। वैदपुरा थाने में तहरीर दी है। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित किए हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें