फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फर्जी नंबर प्लेट लगी दो बाइकों संग चोर गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइकों से जा रहे दो वाहन चोरों को भरथना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें व एक तमंचा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात ऊमरसेंडा नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने पुलिस टीम के साथ करीब साढ़े नौ बजे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शिवम कश्यप निवासी रमायन, राहुल निवासी रमायन थाना बताया है। तलाशी में शिवम के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले दिल्ली से चोरी की थी व दूसरी बाइक छह माह पहले दिबियापुर, औरैया से चोरी की थी। दोनों बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें