फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली की ओवरलोडिंग समस्या से मिलेगी राहत

Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को बारिश की वजह से शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में 14 घंटे और इससे अधिक समय तक बिना बिजली से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब बिजली के शहरी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि अब उन्हें ओवरलोडिंग की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। फाल्ट और ब्रेक डाउन जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में कुनैरा स्थित 132 केवी उपकेंद्र पर 63 एमवीए के एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ने काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक कुनैरा में 63- 63 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर काम कर रहे थे। इनसे अभी तक शहर के 61 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही थी। 63 एमवीए के इस अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के चालू होने की वजह से 30 हजार नए उपभोक्ताओं को जोड़ा जा सकेगा।
विद्युत ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर ने बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे से काम करना शुरू कर दिया है। इसे सैफई और भरथना से बिजली घर से जोड़ा गया है। इस तीसरे व अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के चालू होने से शहर में ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही सात फीडर निकल सकेंगे, जो भी लेना चाहेगा फीडर दे दिया जाएगा। फिलहाल पूर्व के दो ट्रांसफार्मरों से करीब 14 फीडर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें