फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इकलौते बेटे की हत्या करने में पिता को पुलिस ने जेल भेजा

Thu, 22 Jun 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया। पांच साल पहले गांव की लड़की भगा ले जाने के मामले की वजह से लड़के की मौत के बाद घर पर गांव के लोग दरवाजे तक नहीं आए।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र की ताखा पंचायत के मजरा कटैला गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे राहुल कुमार उर्फ दर्शन सिंह (30) नशे में धुत्त होकर घर में उत्पात मचा रहा था। उसने शराब के लिए रुपये न मिलने पर अपने बच्चों पर ही कुल्हाड़ी से हमला करके प्रयास किया था। यह देखकर पिता लक्ष्मीनाराण आपा खो बैठे और उन्होंने कुल्हाड़ी छीनकर बेटे की ही गर्दन पर हमला कर मौत की नींद सुला दिया। मृतक की मां व पत्नी ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ नौकरों से बदतर सलूक करता था। पिता और मां को भद्दी गालियों के साथ आए दिन मारपीट करता था। पिता अपनी बुढ़ापे में इज्जत बचाने के लिए कुछ भी नहीं बोलते थे। पांच साल पहले गांव से एक लड़की को भगाने के मामले में पूरा गांव खिलाफ हो गया। लेकिन बेटे की बदसलूकी के चलते पिता कुछ कह भी नहीं सके। शादी के तीन साल बाद से गलत संगत में पड़कर शराब पीने लगा, तब से शराब का आदी हो गया। मां फूलन देवी ने बताया कि उनका बेटा बहुत अच्छा था। लेकिन शराबी होने के बाद से यह मां, पिता, पत्नी व बच्चों के साथ जुल्म करने लगा, सात साल से एक दिन भी सुकून से रोटी नहीं खा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें