फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। फल, सब्जी, दूध और दवाएं मिलती रहेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने पहले रविवार का लॉकडाउन घोषित किया था। इसी बढ़ाकर शनिवार, रविवार कर दिया गया। अब तीन दिन यानी शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह सात बजे तक का लॉकडाउन लगा दिया गया है।
यानी करीब 83 घंटे तक सब कुछ बंद रहेगा। बंदी के दौरान मेडिकल स्टोर एवं आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहेंगी। लॉकडाउन के कारण शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लॉकडाउन के दौरान लोगों को निजी वाहनों से चलने की अनुमति भी नहीं होगी। केवल बसें ही चल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें