फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए युवक का पहनावे को लेकर गांव में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा गांव में जीजा के घर आए युवक से गांव में पहनावे को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

भरतिया चौकी में विवाद का राजीनामा हो जाने के बाद गांव वापस आने पर दोनों पक्षों के बीच दोबारा झगड़ा हो गया, जिसमें लाठी-डंडे चले। वहीं कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव ताखा में पंकज वाल्मीकि का साला अजय पुत्र पप्पू वाल्मीकि निवासी रामगढ़ सरैया जिला औरैया गांव में बहन से मिलने आया था। उसके पहनावे को लेकर गांव की कठेरिया बस्ती के कुछ लोगों के तंज कसने पर हुए विवाद में उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

इसके बाद वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने भरतिया चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करा दिया।
राजीनामा कराकर घर लौटने के बाद भी दोनों में तल्खी कम नहीं हुई और रात के समय एक बार फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर एक-दूसरे की पिटाई कर दी।
विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोगों को चोट आईं। सूचना पर थाना ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाना ले गई।
इस संबंध में अजय के जीजा पंकज वाल्मीकि का कहना था कि उसके पिता रामचंद्र वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी, तभी से गांव के दूसरे पक्ष के लोग उससे रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

मामले में मुकदमा दर्ज कराने के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें