दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल बांटतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया और सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार ने दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी दिव्यांग योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। ये बातें शनिवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विकास भवन के प्रांगण में 50 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण के दौरान कहीं।
उन्होंने दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में हौसला, जज्बा होना चाहिए। हमारे देश के दिव्यांगों ने अपने हौसले, जज्बे के कारण पर्वतारोही बनकर देश को गौरवान्वित किया है।
दिव्यांगजनों से कहा कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और टाईसाइकिल से अपने गांव के लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक करें। प्रदेश को नम्बर वन बनाने के लिए मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य किये जा रहे हैं।
आयुष्मान योजना से रोगियों को पांच लाख तक की नि:शुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। कोई भी बीमार आदमी धनाभाव से बीमार न रहे, ऐसे प्रयास हैं। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर. ने बताया कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार आठ हजार रुपये तक की सीमा तक के कृतिम अंग/सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किये जाते हैं।
बताया कि जनपद में 10035 दिव्यंागजन पेंशन धारक हैं। सभी लाभार्थियों केेे खातों के माध्यम से पेंशन की चौथी किश्त भेजी जा चुकी है। बताया कि गत वर्ष लगभग तीन हजार लाभार्थियों को योजना में लाभान्वित किया है। कोई वंचित दिव्यांग हों तो उसे जागरूक करें।
किसी समस्या पर वह विकास भवन के कमरा नं0 37 में संपर्क करें। यहां जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकान्त त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन जिला विकलांगजन अधिकारी प्रशान्त कुमार ने किया।