फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा सत्ता में आए तो ज्यादा नौकरियां

Sat, 30 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
शिकायतें सुनते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सैफई में जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि चार साल से बराबर आपकी समस्याओं के समाधान का प्रयास हमने किया है। कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर हर हाथ को काम देने के लिए इस बार से ज्यादा नौकरियां निकालेंगे।
विज्ञापन


शिवपाल के शुक्रवार को सैफई आने की खबर लगते ही लोगों का जमावड़ा एस एस मेमोरियल से पीडब्ल्यूडी निरीक्षण गृह तक लग गया था। वह अपनी बीमार बहन को देखने सैफई आए थे। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे मंत्री जॉगिंग कर आए और लग गया जनता दरबार। ट्रैक शूट और कमीज पहने शिवपाल सिंह ने लोगों खासकर युवाओं से कहा कि अब 2017 का चुनाव करीब है। बूथ स्तर तक हमारी सरकार की चार साल की उपलब्धियां और पूरे प्रदेश में किए विकास कार्यों को आप जन-जन तक पहुंचाएं। घोषणा पत्र के हर बिंदु को हमने पूर्ण करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास मुकाबले के लिए कोई मुद्दा नहीं है। हमारी ज्यादा बहुमत से इस बार सरकार आएगी। मंत्री को प्रार्थनापत्र देने की होड़ सी लग गई। वह 8 बजे तक जन शिकायतें सुनते रहे। 500 प्रार्थनापत्र उन्हें दिए गए। इस दौरान कर्मराज यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह फौजी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें