फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुलिस लाइन में आवास का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में मंगलवार रात चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर लाखों की नकदी, जेवरात, स्कूटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर परिसर में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन की मस्जिद वाली गली में स्थित कमरा नंबर 18 में रहने वाली अल्का यादव ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। बताया कि वह यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और इन दिनों शाहजहांपुर में आरटीसी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनके बच्चे और मां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। कमरे पर ताला लगा था। 21 जून की रात चोरों ने आवास का ताला तोड़कर चोर स्कूटी, जेवर, 50 हजार नकद, इन्वर्टर की बैटरी आदि सामान पार कर ले गए। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उनके आवास के पास गेट नंबर एक और तीन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें