फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अफसर के घर मिला चोरी का माल

Thu, 17 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने रेलवे के असिस्टेंट डिवीजन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के घर पर दबिश देकर चोरी का माल बरामद किया। यहीं से रेलवे के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग अफसरों के इशारे पर केबल से कापर का वायर निकाल रहे थे। घटना के बाद से असिस्टेंट डिवीजन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर समेत दो रेलवे अफसर फरारहैं। आरपीएफ उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ एसआई डीपी सिंह के नेतृत्व में एएसआई रमेशचंद्र, एएसआई संतोष कुमार व सिपाही रमाधार राठौर, राजेश कुमार ने मंगलवार की देर रात असिस्टेंट डिवीजन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ओएचई (एडीईई/टीआरडी/ईटीडब्ल्यू) भगवानदास के रेलवे कालोनी स्थित सरकारी बंगले पर छापेमारी की।

पुलिस को देख तीन लोग भाग निकले। तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। घर के अंदर रेलवे की केबल को छीलकर उसके अंदर से कापर का वायर निकाला जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर रेलवे फिटर ग्रेड टू चौधरीलाल मीणा पुत्र श्रीफूल मीणा निवासी ताजपुरा थाना बाबन जिला सवाई माधौपुरा राजस्थान, खलासी किशोर कुमार पुत्र जीऊतराम निवासी गांव बरतर थाना नुनहार जिला गाजीपुर, खलासी अजय कुमार पटेल पुत्र जंगबहादुर पटेल निवासी खानपुर डांडी थाना सराय ममरेंज इलाहाबाद को पकड़ा।
विज्ञापन


आरपीएफ के अनुसार पकड़े गए रेल कर्मचारियों ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह सीनियर सेक्शन इंजीनियर पावर सप्लाई (एसएसआई/पीएसई) वीरपाल ने एडीईई/टीआरडी भगवानदास के सरकारी आवास पर केबल छीलने के लिए उनसे कहा था। जब वे बंगले पर गए तो भगवानदास ने कमरे के अंदर बुलाकर केबल छीलकर कापर के तार का बंडल बनाने को कहा।

पकड़े गए रेल कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग 10-12 दिन पहले भी कापर तार के बंडल बनाकर रेलवे अफसर भगवानदास के अलीगढ़ स्थित आवास पर देकर आए थे। बरामद केबल रेलवे की ओएचई ग्रिड में प्रयोग की जाती है। रेलवे पुलिस ने मौके से 350 मीटर केबल छीलकर बनाए गए कापर तार के नौ बंडल, आरी, कटर, प्लास आदि बरामद किया है।

जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त सीपी सिन्हा टूंडला से इटावा पहुंचे।
आरपीएफ ने पकड़े गए रेलवे कर्मचारियों पर रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ जेल भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी बीके शर्मा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में दोनों अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। दोनों अभी गायब है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें