फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर से नहीं भरे गए कचौरा बाईपास के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा बाईपास पर बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। वाहन सवार अक्सर इस पर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से आने वाले अधिकांश वाहन कचौरा बाईपास से होकर गुजरते हैं। जो कचौरा घाट होकर आगरा पहुंचते हैं, वह भी इस बाईपास का इस्तेमाल करते हैं। दिनों दिन सड़क पर लोड बढ़ने से इस पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। अंदाजा न लगने से दोपहिया सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के राजेंद्र कुमार एडवोकेट, यशपाल सिंह, मनोज कुमार, राजू ठाकुर, राजवीर सिंह, यश दुबे, नितिन आदि ने इस मार्ग को तत्काल सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अभिषेक भदौरिया इन गड्ढों के लिए कीरतपुर गांव के लोगों को जिम्मेेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन सड़क में चली गई। जब तक उन्हें पूरा मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वह सड़क नहीं बनने देंगे। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कई बार सड़क बनाने के प्रयास किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें