फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्लीपर बस की डिग्गी से चोरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक निजी ट्रैवल्स की स्लीपर बस की डिग्गी से यात्रियों का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद यात्रियों ने बस स्टैंड स्थित ट्रैवल्स दफ्तर पर जमकर हंगामा किया और बस स्टाफ व एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति शांत हुई। पीड़ित महिला यात्री ने बताया कि यात्रा के दौरान बस की डिग्गी का लॉक तोड़कर उनका बैग चोरी कर लिया गया, जिसमें गहने, जरूरी दस्तावेज और करीब 25 हजार रुपये का सामान था। वहीं एक अन्य यात्री ने बताया कि शादी के लिए खरीदे गए कपड़ों से भरा बैग भी चोरी हो गया। आरोप है कि ट्रैवल्स कंपनी ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ एक यात्री को मुआवजा देकर मामला दबाने की कोशिश की गई। यात्रियों ने बसों में सामान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत ग्वालियर के पनिहार थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें