इटावा। वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव में चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉक पेचकस से खोलकर जेवर-नकदी समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पुलिस की जांच में चोरों के जीने के रास्ते घर में प्रवेश करने के संकेत मिले हैं। पुलिस को संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
वैदपुरा के नगला बाबा गांव निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को पत्नी अंजलि को एक कार्यक्रम में शामिल होने जाने था। अलमारी खोली तो पता चला। अलमारी से जेवर व नकदी पार देख वह चिंता में आ गईं। मुकेश के अनुसार, करीब 13 लाख रुपये कीमत की सोने की चार चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, कानों की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, दो नथुनी, चार बिछिया, चार पायल, एक चांदी का सिक्का और 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रह है। घटना का जल्द ही खुलासा करेंगे।