फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक की चाबी व मोबाइल छीनकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बाइक सवार युवक के साथ चार लोगों ने मोबाइल व बाइक की चाबी छीनकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी चाबी व मोबाइल वापस करके जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टड़वा इस्माइलपुर गांव निवासी कुंवरपाल सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह बाइक से गुरुवार रात करीब आठ बजे निवाड़ीकला से घर जा रहा था। आरोप है कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बंबा की पुलिया पर राजीव यादव, बख्शी यादव, रिंकू यादव निवासी नौगवां व अवधेश यादव निवासी नगला दुजू थाना बकेवर ने बाइक रोककर चाबी व मोबाइल छीन लिया व गालियां देते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी मोबाइल व चाबी वापस करके जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने युवक के प्रार्थना पत्र पर एससी-एसटी एक्ट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें