फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 04 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वेरुन कटरा साहब खां में एक युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे के जरिये फांसी पर लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वेरुन कटरा साहब खां निवासी नीरज 40 पुत्र रामकैलाश तिवारी ने बुधवार की रात को अपने कमरे में पंखे के  जरिये रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनाें ने देखा तो वह फांसी पर झूलता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि नीरज ने आपसी कलह से फांसी लगाकर जान दे दी है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें