फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में ऊर्जा संरक्षण पर दिया जोर

Sun, 15 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
युवा ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला में भाग लेते अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाईस्कूल के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर स्थित अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाईस्कूल इटावा में युवा ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला का आयोजन सोशल डेवलपमेंट एंड एजूकेशनल सोसाइटी लखनऊ के तत्वावधान में  किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था की ओर से मोहम्मद राशिद एवं मोहम्मद मुबीन अशरफ  ने छात्रों को बताया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस ये सभी प्राकृतिक संपदाएं हैं, जो बहुत ही सीमित मात्रा में हैं।  इनका प्रयोग उचित प्रकार से करना चाहिए, तभी हम अपने परिवार, समाज, देश एवं राष्ट्र के भविष्य को तेल के विकट संकटों से बचा सकते हैं। साथ ही हम अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं।


इस अवसर पर छात्रों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था ने तीन छात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित कर उन्हें प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात पीसीआरए ने युवा ऊर्जा संरक्षण विषय पर डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई,  जिसे बच्चों ने बहुत देखा।
विज्ञापन



इस मौके पर सभी बच्चों ने शपथ ली कि आज से हम पेट्रोलियम पदार्थाें की बचत करेंगे, जिससे पर्यावरण और अपने देश को तेल के संकट से सुरक्षित रख सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजहर फैयाज खां तथा प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद कामिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें