फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रसव के बाद नवजात की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ऑपरेशन से हुए प्रसव के बाद नवजता की मौत हो गई। परिजनों ने संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने में ले आई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर जांच पड़ताल शुरू की है। सोमवार रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ग्राम सरायमिट्ठे निवासी शिव सिंह की पत्नी पूजा गर्भवती थी। रविवार को पूजा को दर्द उठा तो इटावा रोड स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया। क्लीनिक के संचालक ने ऑपरेशन के 50 हजार रुपये बताए और 30 हजार रुपये जमा करा लिए। सोमवार दोपहर दो बजे ऑपरेशन किया।संचालक डॉक्टर ने परिजनों को मृत बच्चा होने की जानकारी दी।
शिव सिंह ने बताया कि वह लोग दुखी होकर नवजात का अंतिम संस्कार करने गांव के लोगों के साथ गए तो बच्चे की सांस चलती समझ आई। इस पर वह बच्चे को लेकर क्लीनिक पर आ गए। आरोप है कि डॉक्टर ने भी उस समय बच्चे को जिंदा माना और कुछ देर बाद फिर मरा बता दिया। शाम को बच्चे के मरने की सूचना पर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर राजकुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अलख निरंजन मय फोर्स क्लीनिक में जांच करने पहुंचे। जहां उन्होंने क्लीनिक संचालक से पूछताछ की। क्लीनिक में मरीजों से संबंधित दस्तावेज भी देखे। क्लीनिक के संचालक ने बताया कि प्रसूता का सोमवार को कस्बा के एक सेंटर में अल्ट्रासाउंड हुआ था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में प्रसूता के पेट में शिशु को मृत बताया गया। इसके बाद ऑपरेशन किया गया था। बच्चा मृत पैदा हुआ। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है। नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। क्लीनिक किसी दूसरे के नाम पर पंजीकृत होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन






घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है कि क्लीनिक किसके नाम पर पंजीकृत है। जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गीताराम, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें