फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर सांस रोके लेटी रही महिला, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी

Thu, 28 Sep 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद क्रासिंग के पास मालगाड़ी के नीचे सांसें रोके लेटी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। शहर के मध्य स्थिति फर्रुखाबाद फाटक गुरुवार को ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी होने से बंद था। इस दौरान रेलवे फाटक बंद होने के चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और आवागमन ठप था। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला जल्दबाजी के चक्कर में मालगाड़ी नीचे से निकलकर क्रासिंग पार करने लगी। तभी अचानक काफी देर से खड़ी मालगाड़ी सिग्नल होने पर चल दी। मालगाड़ी को चलता देख उसके नीचे ट्रैक पार कर रही महिला दोनों पटरियों के बीच सांस रोककर लेट गई। करीब पांच मिनटों में मालगाड़ी पटरियों के बीच लेटी महिला के ऊपर से निकल गई। गाड़ी निकलते ही महिला पटरियों के बीच खड़ी हुई और गंत्वय को रवाना हो गई।
विज्ञापन


इस घटना पर विश्वास करना कठिन है लेकिन हकीकत में गुरुवार की दोपहर यह वाक्या फर्रुखाबाद फाटक पर घटा। गुरुवार को एक मालगाड़ी क्रासिंग पर खड़ी थी। औरैया के गांव वैदपुर की लक्ष्मी देवी(60) मालगाड़ी के नीचे से निकलकर क्रासिंग पार  क रने का प्रयास करने लगी।  अचानक मालगाड़ी से चलने की आवाज सुनते ही उनको जब कोई उपाय नहीं सूझा तो वह पटरियों के बीच में ही सांस रोककर लेट गई।  वह तब तक लेटी रही जब तक की पूरी मालगाड़ी पार नहीं हो गई। गाड़ी के गुजरते ही वह अपने स्थान पर खड़ी हुई और गंत्वय की ओर रवाना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक लक्ष्मी देवी के खरोंच तक नहीं आई। मौजूद लोगों के मुताबिक कुछ लोगों ने वृद्घा को बताया कि उसका यह कृत्य गैरकानूनी है और जीआरपी के जवान आने वाले है। इसलिए उसे वहां से वह चुपचाप निकल गई। हालांकि रेलवे के किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें