फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शोषण से बचाने के तरीके बताए

Thu, 11 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को आईटीआई के सभागार में लीगल अवेयरनेस कैंप लगाया गया। इसमें बच्चों को शोषण से बचाने की तमाम जानकारी दी गईं।
विज्ञापन


कैंप में प्राधिकरण के सचिव प्रहलाद टंडन ने प्रोटेक्शन आफ  चिल्ड्रेन सेक्सुअल ओफेंसेस एक्ट के बारे में बताया कि बच्चों को अपराध से विपरीत आरोपी को स्वयं अपने को निर्दोष साबित करना होता है। ऐसे वादों के निस्तारण के लिए पृथक अदालतें व पुलिस विशेष बल का प्रावधान किया गया है जिसमें बंद कोर्ट में ऐसे केसों की सुनवाई की जाएगी।

बच्चों को सेक्सुअल ओेफेंसेस के बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कमीशन व प्रदेश स्तर पर भी ऐसे ही संगठन को बनाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह योजना शुरू हो चुकी है लेकिन अभी प्रारंभिक स्तर पर है। अभिभावक बच्चों के संबंध में ऐसी शिकायतों को थाने, कोर्ट या सीधे प्रदेश अथवा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा आयोग में भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


समाजसेवी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए बच्चों को इस अधिनियम के माध्यम से अवश्य सुरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए। पैरालीगल वालिंटियर सुप्रिया मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए।

संचालन नासिर जलील ने किया। इस मौके पर एसके कमल, आरबी कमल, दिनेश तिवारी, अवधेश कुमार, पैरालीगल वालिंटियर रमा पोरवाल, सुशीला, राजेश कुमार, नैयर शेख, सत्यवीर, हामिद आदि के अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।

‘नौनिहालों का भविष्य संवारने का अवसर’
जसवंतनगर। ब्लाक सभागार में समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत ब्लाक बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें ब्लाक प्रमुख अनवर सिंह ने कहा कि बाल संरक्षण एक कार्य नहीं बल्कि देश के भविष्य को संवारने का अवसर है।

श्री सिंह ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य हैं और इन्हें संरक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोडे़ रखने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की है। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ने 11वीं नई योजना में विभिन्न विभागों को एक साथ मिलाकर बालकों को संरक्षण देने का कार्यक्रम तैयार किया है।

इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विश्वदीप सिंह, बाल कल्याण उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह, खंड शिक्षाधिकारी के प्रतिनिधि राजवीर सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय, सीडीपीओ मोहम्मद जुनैद एवं आगंनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें