फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरोग्य मेले का नजारा इस बार बदला होगा

Sat, 16 Sep 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अब पहली बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि सीएचसी में लगने वाले आरोग्य मेला में सैफई मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


जिले में आठ सीएचसी और 34 पीएचसी हैं इन सभी पर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगेगा। सीएचसी पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेले के लिए सैफई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि इसके लिए मेडिकल कॉलेज के आठ चिकित्सकों की टीम बना दी गई है। जो प्रत्येक रविवार को क्रमवार सीएचसी पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेला में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
बताया सीएचसी पर लगने वाले आरोग्य मेला में नेत्र विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग चिकित्सक, सांस रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान व गला विशेषज्ञ अपनी चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सैफई मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम में नेत्र रोग चिकित्सक डॉ.अजय कुमार गोस्वामी, जनरल सर्जन डॉ.सबारिश, हडड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद कुमार यादव, सांस रोग विशेषज्ञ डॉ.धीरेश चौरसिया, बाल रोग चिकित्सक डॉ.सुमन व डॉ.विनय कुमार वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रिफिक्वा कादिर, नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ.सरिता सिंह शामिल हैं।
यह सभी हर सप्ताह क्रम वार सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। इस बार रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले का नजारा इस बार काफी बदला होगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल से पूर्व पीएचसी पर रविवार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला की शुरूआत की थी। कोरोना काल की वजह से काफी समय तक आरोग्य मेला का आयोजन नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें