फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने पैसेंजर ट्रेन में वृद्ध दंपत्ति को बनाया शिकार

Fri, 14 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
वृद्धा को स्ट्रेचर पर ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना। कानपुर- आगरा पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानों ने बृहस्पतिवार को एक वृद्ध दंपत्ति को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। इस दंपत्ति के साथ मौजूद बच्ची के रोने पर अन्य यात्रियों को घटना की जानकारी हुई। इस पर भरथना रेलवे स्टेशन पर उन्हें उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गिरोह के सदस्य दंपति से मोबाइल व सूटकेस में रखे जेवर व नगदी चुरा ले गए।  
विज्ञापन


सरायभूपत के समीप गांव डिबरई निवासी सुरेश सिंह भदोैरिया अपनी पत्नी सरला देवी और भतीजी कुमकुम के साथ टूंडला गए थे। वहां अपने किसी रिश्तेदार के यहां से दवा लेकर टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे थे।

भतीजी कुमकुम ने अपनी बुआ और फूफा को अचेत देखा तो रोने लगी। इस पर ट्रेन के अन्य यात्रियों की नजर गई तो उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि उक्त वृद्ध दंपत्ति जहरखुरानी के शिकार हुए हैं।  यात्रियों ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दी।
विज्ञापन


लेकिन तब तक सरायभूपत और इटावा स्टेशन निकल चुका था। ट्रेन के भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने उन्हें उतारा। यहां पुलिस को कुमकुम ने बताया कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चलते ही दो युवक उसके बुआ और फूफा से रिश्तेदारी निकाल कर बातें करने लगे थे।

तभी उन्हें मिठाई खाने को दी थी। जिसे खाने के बाद वह दोनों बेहोश हो गए। इसी बीच उक्त युवक एक सूटकेस और मोबाइल चुरा ले गए। हालांकि रुपये व अन्य सामान बच गया। जीआरपी ने दोनों अचेत वृद्धों को जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें