फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने गए दो युवक चंबल में डूबे

Fri, 08 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भिंड शहर के मोहल्ला झांसी निवासी लालू (18) पुत्र इकबाल खां व गोलू  (19) पुत्र जाफर खां अपने पांच छह अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चंबल नदी के घाट पर आए थे। यहां सभी स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से लालू और गोलू डूब गए। दोस्तों ने शोर मचाया और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


दोस्तों ने घटना की सूचना दोनों के परिजनों और पुलिस को दी। एसओ बढ़पुरा रमाक ांत मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने आसपास के गोताखोंरों को बुलाकर युवकों की खोज कराई लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। युवकों के परिजन भी मौके पर पहुचं गए थे। एसओ बढ़पुरा रमाकांत दुबे ने बताया कि चंबल में डूबे युवकों की खोजबीन कराई गई लेकिन अभी तक उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। उनको खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें