फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में गोलियां चलीं, युवक घायल

Sat, 07 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के इकघरा गांव में दो दबंगों के बीच आपसी विवाद के चलते शुक्रवार की शाम जमकर फायरिंग हुई। इस बीच शौच के लिए खेतों पर गया एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दबंग भाग चुके थे।

क्षेत्र के गांव लखनपुर तथा इकघरा गांव के दो दबंगों के बीच पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान इकघरा निवासी मुकेश पुत्र सीताराम यादव अपने खेतों पर शौच के लिए गया था। एक गोली उसके पेट में जा घुसी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


किसी तरह उठकर अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मुकेश को लेकर इटावा आए और उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। मुकेश के परिजनों ने बताया कि जिन लोगों के बीच फायरिंग हुई थी, वे शातिर किस्म के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें