फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बुआ भतीजी की मौत

Thu, 28 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे बुआ भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ऊसराहार भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे तक मार्ग पर जाम के चलते आवागमन ठप रहा। मौके पर तीन थानों का फोर्स पहुंचा। एसडीएम ताखा दिनेश सिंह व थानाध्यक्ष जेपी यादव ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना किशनी गांव दिवन्नपुर निवासी राजू खान की ससुराल ऊसराहार थाना क्षेत्र अमथरी गांव में असलम के यहां है।  दस दिन पहले असलम की पत्नी निशा की सैफई रिम्स में मौत हो गई थी।  उनकी बच्ची निशा (1) को परवीन पालने के लिए अपने साथ ले आई थी।  मंगलवार को राजू पत्नी परवीन (25) पुत्र अर्श (5) व भतीजी निशा को बाइक से लेकर ससुराल निशा की मां की फातिहा में जा रहा था।

ऊसराहार भरथना मार्ग पर पावर हाउस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। राजू पुत्र अर्श समेत दूर जा गिरा। जबकि पत्नी परवीन और निशा को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। पत्नी परवीन (25) एवं भतीजी निशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


  तीन घंटे तक ट्रक को पकड़ने की मांग पर जाम लगा रहा। आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोपहर लगभग तीन बजे ऊसराहार थानाध्यक्ष ने ट्रक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। इस बीच घटना स्थल पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। एसडीएम ताखा दिनेश सिंह व थानाध्यक्ष  जेपी यादव ने परिजनों को समझाया तब जाकर चार बजे जाम खुल पाया। ट्रक चालक  के विरूद्ध मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें