फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शहर में लगा जाम ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 39
विज्ञापन

-शहर के प्रमुख चौराहे से पांच मिनट की दूरी आधे घंटे में की पूरी
-ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में आया पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोगों को इस जाम में निकलने में ही आधे घंटे तक का समय लग जाता है।

वर्तमान समय में गर्मी होने लगी है। ऐसे में लोग दोपहर में बाजार में निकलने से बचने लगे है। इसलिए सुबह 10 से 11 बजे तक ही अधिक लोग निकलते है। इससे नौरंगाबाद चौराहा, गिलहरी का पुल, तिकोनिया, रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसमें से निकलने में लोगों 15 मिनट से लेकर आधा घंटा एक चौराहा पार होने में लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को फर्रुखाबाद रोड पर सुबह 10 से शुरू हुआ जाम करीब आधे घंटा रहा। यहां बार-बार जाम लगने की मुख्य वजह ई-रिक्शा चालक अक्सर वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। इसको खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों को पसीना आ जाता है। शहर के प्रमुख तिराहे व चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए लेकिन इसका सही ढंग से पालन न होने से जाम की समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें