फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया वाणिज्य कर कार्यालय का घेराव

Thu, 15 Feb 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
वाणिज्यकर कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते व्यापारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने गुरुवार को वाणिज्य कर कार्यालय का घेराव कर जीएसटी को लेकर की जा रही छापेमारी बंद करने की मांग की। वित्तमंत्री को संबोधित मांगों से संबंधित 10 सूत्री ज्ञापन ज्वाइंट कमिश्नर को सौंपा  प्रतिनिधि मंडल से जुड़े तमाम व्यापारी गुरुवार दोपहर जिलाध्यक्ष शतमन्यु पुरवार के नेतृत्व में वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे। यहां प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन में अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिना व्यापार मंडल को सूचना दिए सर्वे छापे की कार्रवाई न की जाए। विभाग के एडिशनल कमिश्नर अजीत कुमार शुक्ला और ज्वाइंट कमिश्नर वीके मिश्रा ने धरना स्थल पर पहुंच कर वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। व्यापारियों ने ज्ञापन के जरिए मांग की कि जीएसटी पोर्टल अभी सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। इसलिए व्यवस्था सुधार तक इस मामले में व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई न की जाए। प्रतिष्ठानों की जांच के लिए व्यापार मंडल की अनुमति ली जाए, एक देश एक टैक्स एक बाजार के नारे को सार्थक करने के लिए अनावश्यक ई वे बिल जैसी व्यवस्था को समाप्त किया जाए, जीएसटी में टैक्स की दर केवल दो या अधिकतम तीन प्रतिशत रखी जाए, टैक्स की दर अन्य देशों की तरह 18 प्रतिशत से अधिक न रखी जाए।  धरना प्रदर्शन में डॉ. एके शर्मा, वीके वर्मा, विश्वास यादव, संदीप कुमार, लखना से संतोष चौहान, संजीव त्रिपाठी, अमृतलाल कुशवाहा, भरथना से रज्जन पोरवाल, रवि पोरवाल, बसरेहर से अशोक पोरवाल, लालजी पोरवाल, नवीन यादव, बकेवर से पुरुषोत्तम मिश्रा, बलवीर सिंह, मोनू पांडेय, ऊसराहार से अरुण गुप्ता, रवि चक्रवर्ती, महेवा से मिथुन पांडेय, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अनीता यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें