फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पटरी पर सुस्त हुई रफ्तार, साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 23: कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर कंबल ओढ़कर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन

पटरी पर सुस्त हुई रफ्तार, साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची शताब्दी
क्रॉसर
-हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में 20 से अधिक ट्रेनें घंटों रही लेट
-कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई रेल यात्रियों की दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे ने रेल यातायात की कमर तोड़ दी है। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है। रविवार को घने कोहरे के कारण वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे और अवध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से इटावा स्टेशन आई।
रविवार को अप और डाउन ट्रैक पर 20 से अधिक प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट रहीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मगध एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, शिकोहाबाद-फफूंद मेमो एक घंटा सात मिनट, अवध एक्स्प्रेस साढ़े छह घंटे, टूंडला-कानपुर मेमू 50 मिनट, गोमती एक्सप्रेस दो घंटा 21 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा 11 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटा पांच मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा 22 मिनट, मगध एक्सप्रेस दाक घंटा 57 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस एक घंटा, कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा 19 मिनट, मरुधर एक्स्प्रेस एक घंटा तीन मिनट आदि ट्रेनें घंटों देरी से आईं। भीषण ठंड और शीतलहर के बीच ट्रेनों के घंटों लेट होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हुई। इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। वेटिंग रूम हाउसफुल होने के कारण कई यात्री खुले आसमान के नीचे बेंचों पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर दिखे। वहीं, उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कोहरे के दौरान गति सीमा निर्धारित की गई है। फॉग डिवाइस की मदद से ट्रेनों को चलाया जा रहा है, लेकिन अत्यधिक कोहरा होने पर रफ्तार कम करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महानंदा एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें रहीं निरस्त
रविवार को महानंदा व लखनऊ-आगरा इंटरसिट एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय के तहत कोहरे की वजह से निरस्त रहीं। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग दूसरे ट्रेनों से जनरल टिकट लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवार समेत सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें