फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे गए

Sat, 09 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में वाहन लुटेरे गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गढ़ी जालिम मोड़ के पास शुक्रवार को तड़के हुई मुठभेड़ में जसवंतनगर थाने की पुलिस ने वाहन लुटेरों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। गुरुवार की रात कुछ सशस्त्र बदमाशों ने हाईवे पर एक ट्रक को लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन



चालक ट्रक को तेज रफ्तार से भगाकर जसवंतनगर थानेे पहुंचा। बताते हैं कि शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे, गांव वालों ने ट्रक चालक को बदमाशों के कुछ नाम भी बताए। इसके बाद ट्रक चालक गोविंद प्रसाद शुक्ला निवासी गांव बिगाही थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात ने नामजद रिपोर्ट थाना जसवंतनगर में दर्ज कराई। इस घटना को गंभीरता से लेकर एसएसआई विष्णुदत्त व उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह यादव ने हाईवे पर गश्त बढ़ा दी।


शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे गश्त के दौरान पुलिस को गांव गढ़ी जालिम मोड़ के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने ललकारा तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को धर दबोचा, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम चंदन सिंह बघेल पुत्र वीरेंद्र सिंह, रवि पुत्र निहाल सिंह निवासी गांव खोरई अजनौरा थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद तथा वेद प्रताप पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बधान थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद बताया है। इन बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें