फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में जुटेंगे तीन देशों के कृषि वैज्ञानिक

Sun, 27 Mar 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सैफई महोत्सव पंडाल में बागवानी से संबंधित सजा स्टाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। दो दिवसीय कृषि एवं बागवानी प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को सैफई में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इसमें भारत, फ्रांस और जर्मनी के 40 कृषि वैज्ञानिक जुटेंगे। कृषि वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक से कृषि और बागवानी के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज नई दिल्ली के निदेशक नवीन सेठ ने बताया कि सैफई महोत्सव पंडाल के ग्राउंड में प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के 100 से ज्यादा स्टाल लग चुके हैं।  इन स्टालों पर किसानों को कृषि यंत्रों, बागवानी, कृषि से जुड़ी तमाम जानकारी दी जाएगी।

इस प्रदर्शनी में भारत के अलावा फ्रांस जर्मनी के लगभग 40 वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन गोष्ठी होगी। उसके बाद प्रदर्शनी के जरिए किसान नई तकनीकों से रू-ब-रू हो सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उधर, रविवार शाम तक दो दिवसीय प्रदर्शनी की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद्र , उप जिलाधिकारी सैफई सियाराम मौर्य, रवींद्र  श्रीवास्तव गुड्डू, पुलिस उपाधीक्षक सैफई अरुण दीक्षित सहित तमाम अधिकारी सैफई में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें